राजनांदगांव| ग्राम गैंदाटोला में परिक्षेत्र साहू समाज गैंदाटोला ने 11 जनवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, शपथ ग्रहण व लोकार्पण समारोह रखा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। दोपहर 2 बजे से शपथ ग्रहण व लोकार्पण समारोह होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक भोलाराम साहू होंगे। प्रमुख अतिथि पूर्व विधायक छन्नी चन्दु साहू होंगी। अध्यक्षता चुरामन साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज छुरिया करेंगे। शिविर में 50 यूनिट तक रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
