*जीत उसी की होती है जो गिर कर पुनः उठ खड़ा होता है:- राकेश जैन “प्रखर”*
राजनांदगांव :- 01/06/21
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला इकाई राजनांदगांव व भारतीय जैन संघटना राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन आयोजित बिजनेस डेवलपमेंट कार्यशाला संपन्न हुआ जिसमें प्रसिद्ध बिजनेस गुरु व मोटिवेशनल स्पीकर राकेश जैन “प्रखर” ने कोरोनाकाल के विकट परिस्थितियों के बाद व्यवसाय बढ़ाने से संबंधित टिप्स प्रदान किए श्री राकेश जैन “प्रखर” ने कहा कि बॉक्सिंग के खेल में जिस तरह गिरना मायने नहीं रखता बल्कि जीत उसी की होती है जो गिर कर पुनः उठ खड़ा होता है वैसे ही हमें इस संकट काल में अपने व्यवसाय को पुनः आगे बढ़ाना है उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले व जोखिम लेना सीखे, बिजनेस को बढ़ाने हेतु पैसा नहीं लोग महत्वपूर्ण हैं व्यवसाय बढ़ाने हेतु पैसे की अपेक्षा व्यक्तियों को महत्व देना सीखे, अनेक उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को बिजनेस बढ़ाने के मंत्र दिए ।
मुख्य अतिथि की आसंदी से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल बरडिया ने कहा कि व्यापारियों को अपने व्यक्तिगत जवाबदारियों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक जबाबदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सकारात्मकता के साथ रहकर ही अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के वरिष्ठ सदस्य श्री शरद अग्रवाल ने प्रखर जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभवों का लाभ हम सभी को मिलेगा तथा भारतीय जैन संघटना व चेम्बर साथ मिलकर व्यापारी हित में कार्य करते रहेंगे ।
कार्यक्रम को BJS के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चोपड़ा, BJS बिजनेस डेवलपमेंट प्रोग्राम के स्टेट चेयरमैन लोकेश चंद्रकांत जैन, BJS राजनांदगांव जोन के अध्यक्ष श्रीमती शांता कोटडिया, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष ललित भन्साली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन BJS राजनंदगांव जोन के BDP प्रभारी रेखचंद जैन तथा आभार प्रदर्शन BJS के कोषाध्यक्ष आकाश चोपड़ा ने किया। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष हँसमुख भाई रायचा व प्रदेश मंत्री राजा माखीजा ने बताया कि जूम ऐप के माध्यम से संचालित इस कार्यक्रम को फेसबुक से लाइव प्रसारण किया गया जिससे लगभग 600 व्यापारियों ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया ।
