राजनांदगांव । जब नेतृत्व शसक्त और निर्णय राष्ट्र हित में हो तो कार्यकाल में उपलब्धियां ऐसी हो जाती है कि हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा उठ जाता है ,मोदी जी का कार्यकाल इसका जीवंत उदाहरण और देश की जनता का उन पर विश्वास इसका प्रमुख गवाह भी है।
मोदी जी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा ही संगठन है के तहत ठेलकडीह,मरकामटोला, डूमरडीहकला में सम्मिलित हुए एवम डोंगरगढ़ विधनसभा के ग्राम ठेलकाडीह में मास्क एवम सैनिटाइजर वितरण
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डूमरडीह कला तथा मरकाम टोला के डॉक्टर एवम नर्सिंग स्टाफ को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किए।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश मे, मात्र एक साल में नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त करना और जब दुनिया के बहुत से उन्नत देश कोरोना के टीका खोजने में अभी तक प्रयासरत है ,तब भारत के द्वारा वैक्सीन का निर्माण करना और सफलतापूर्वक टीका कार्यक्रम को संचालित कर पाने का कार्य सम्भव हो सका है,तो यह केवल नरेंद्र मोदी जी के गंभीर प्रयासों का ही परिणाम है,इतना ही नही कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फण्ड से उच्च शिक्षा हेतु ऋण देना एवम 23 वर्ष पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये का दिया जाना और किसी परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने हो जाने पर उनके आश्रितों को पेंशन देना एवम मुफ्त बीमा देना साबित करता है कि मोदी है तो सबको भरोसा है, यंहा भी अनाथों के लिए मोदी जी ही सनाथ साबित हुए है।
श्री सिंह ने कहा कि एक दौर में जब लोग गैस कनेक्शन के लिए वीआईपी व्यक्तियों से अनुशंसा पत्र लिखवाते थे और आम जनता सालों साल गैस कनेक्शन के लिए इंतजार करती रहती थी ,तब मोदी जी ने बिना किसी अनुशंसा पत्र के 8 करोड़ गरीब लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान कर दिया है जबकि एक करोड़ लोगों को रहने के लिए प्रधानमंत्रीआवास योजना के तहत उनके आवास निर्माण के स्वप्नों को पूर्ण करने के दिशा में संकल्पित है ,इसी तरह पूरी दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ बीमा योजना जो केवल भारत मे ही संचालित हो रहा है, के तहत 10 करोड़ परिवार को 5 लाख रुपये प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अभिशप्त धारा 370 की समाप्ति और जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख केंद्र शासित राज्यो का गठन के साथ ही 500 वर्षों से चला आ रहा अयोध्या विवाद का कानूनी हल भी मोदी जी ने निकलवा दिया है और भव्य राम मंदिर निर्माण की शरुवात भी हो गई है जबकि ट्रिपल तलाक के अंत से मुस्लिम महिलाओं के आत्मसम्मान में वृद्धि, मोदी जी के 7 साल के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियां है ।
श्री सिंह के अनुसार मोदी जी ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्रों में जल जीवन स्कीम के तहत प्रथम चरण में अकेले छत्तीसगढ़ को 9000 करोड़ रुपये दिए है जबकि 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 70 लाख 4 हजार टीके दिए है,जबकि 20 लाख करोड़ रुपये की राहत योजना आत्मनिर्भर भारत योजना से छत्तीसगढ़ के हजारों हजार लोग लाभान्वित हुए है,छत्तीसगढ़ के प्रति उनका अनुग्रह उनकी संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करता है।
