राजनांदगाँव- भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि व युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने महापौर हेमा देशमुख को अब तक का सर्वाधिक असफल महापौर बताते हुए कहा की नगर की समस्या है वह तो उनसे सुलझ नहीं रही है, नल, जल, सड़क, साफ-सफाई, बिजली, पानी की समस्याओ का अंबार है शहर में यहां तक कि नगर-निगम के कर्मियो के कई-कई माह से तनख्वाह नही दिला पा रही, इन समस्याओ से ध्यान भटकाने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह पर अटैक करने पर तुली हुई है लेकिन महापौर के इस तरह के आचरण से कांग्रेस की ही फजीहत होने वाली है क्योंकि महापौर के पिछली बार के अटैक से उन्होंने देख लिया कि आसमान पर थूकने से क्या हश्र होता है। श्री अग्रहरि ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी न केवल श्रेत्रीय विधायक हैं वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है उनकी लोकप्रियता आज भी बनी हुई है, जनता के दिलो मे आसमान की ऊचांईयों मे है, ऐसे लोकप्रिय नेता एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पर आक्षेप करना मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। राजनांदगांव शहर की जनता ने महापौर को शहर वासियो की सेवा करने के लिए चुना है। महापौर इस पर ज्यादा ध्यान दे क्योंकि निगम की सत्ता मे आते ही कहा गया था कि शहर को टैंकर मुक्त किया जाएगा आज तक नही हो पाया लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है यहां तक कि महापौर वार्डवासियो को गंदा व बदबूदार पानी पिलाने से नहीं चूक रही है। अमृत मिशन के तहत सड़को को खोद-खोदकर पूरा हाफ कर दिया गया है जो चलने लायक नहीं है। भीषण गर्मी मे बिजली की कटौती बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी महापौर को तवज्जो नहीं दे रहा है । नाले-नालियां कचरे से जाम है सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
लाखो खर्च कर शहर में जहां तहां किये गये पौधरोपण के पौधे मर रहे है, इन्हें बचाने की सुधि नहीं और महापौर जी न जाने किस चाह में डॉ. साब पर अटैक करने चली है । बेहतर होगा कि महापौर अपने कांग्रेस के साथियो को साथ ले व एकला चलो की नीति को त्याग कर शहर की समस्याओं का निदान करने में ध्यान दें ।
