भाजपा सोशल मीडिया संयोजक दीपक त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे में हो रही चलानी कार्यवाही को लेकर सरकार को फिर घेरा और कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सिर्फ अपना फायदा देख रही है क्योंकि जहाँ शादी में 20 से ज्यादा लोग एकत्रित हुवे तो चलानी कार्यवाही और सरकार के द्वारा चलाये जा रहे शराब के ठेकों में वही दो सौ पाँच सौ लोग एकत्रित हो रहे है इसमें कोई कार्यवाही नही वाह मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री अपना कोटा पुरा हो जाये बाकी लोगों की परवाह नही क्योकि शराब बिक रही सरकारी खजाने में पैसा आ रहा और लोग परेशान हो रहे है अपने सुख दुःख में सिर्फ गिने चुने लोगो को ही बुला रहे है।
जहाँ नियमो की ताख में रखते हुवे फैसला लिया गया है तो कार्यवाही भी बराबर करे। सरकार जल्दी से जल्दी इस चलानी कार्यवाही को रोके और अगर नियम बनाया गया है तो सरकार भी उसका पालन करना सीखे।
