राजनांदगांव. एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सामने बबूल पेड़ में शिव उर्फ छोटू वैष्णव पिता रामकुमार 24 वर्ष सागरपारा निवासी फांसी पर झूलते देखा गया । जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है । मामले की जांच की जा रही है ।
