राजनांदगांव, जिले के चार रेत खदानों के नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई। नीलामी के बाद अनुबंध सहित दूसरी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हालाकि अब भी पर्यावरण विभाग की एनओसी नहीं मिल सकी है। जिसकी वजह से खदानों का संचालन शुरु नहीं किया जा सका है।
जिले के अर्जुनी, कोटरासरार, धीरी और भोथली रेत खदान की ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके बाद जल्द खदानों से रेत निकासी शुरु होने की संभावना थी। जिला प्रशासन ने जल्द ही पर्यावरण विभाग की एनओसी जारी होने का दावा किया था, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। स्थानीय खदानों से रेत नहीं मिल पा रहा है।
