राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को समझने के लिए कांग्रेसियों को दूसरा जन्म लेना होगा, श्री लहरवानी ने कहा कि वे स्वयं कांग्रेस में कुछ समय तक रहे है, और अब भाजपा की मूल विचारधारा को समझ चुके हैं,इसलिए वे दावे के साथ दोनों पार्टी के अंतर को कह रहे है कि भाजपा एक व्यक्ति के अनुसार चलने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है । भाजपा में राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आम आदमी के उत्थान हेतु भाजपा कार्य करती है इसलिए संगठन मंत्री ने परिवारवाद एवं व्यक्तिवाद को नजरअंदाज करने की बात की, जिस पर कुलवीर छाबड़ा ने जो बयान जारी किया है उस पर वह स्वयं कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं जहां पर सिर्फ एक ही परिवार का कब्जा है वह परिवार जैसा कहें वही सारे कांग्रेसी मानना शुरू कर देते हैं, और उस परिवार का न धर्म समझ मे आता है और न नियत ।तरुण लहरवानी ने कहा कि जिस तरह किसी व्यक्ति विशेष द्वारा कितनी भी धर्म की कितनी अच्छी बात की जाए परंतु गुरु साहब की मान्यता सर्वोपरि होती है उसी तरह भारतीय जनता पार्टी भी वैचारिक प्रतिबद्धता पर चलने वाली पार्टी है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है व्यक्ति वाद या परिवारवाद को नही। आज देश मोदी जी को जानता है,परन्तु बहुत कम लोग जानते है कि वो भी वैचारिक रूप से इसी परंपरा के अनुसार कार्य करते है, अंहकार रहित होकर भारत को मा मानकर देश की सेवा में लगे रहने वाले मोदी जी जैसे अनेक कार्यकर्ता भाजपा में कार्य करते है,इसलिए भाजपा की राजनीति को समझना कांग्रेसियो के बस की बात नही है।
