भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा ही संगठन” के सूत्र वाक्य के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जो कि भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेयी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में आयोजित था इस कार्यक्रम के माध्यम से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू एवम संतोष साहू , गिरवर साहू ,चित्रांगन साहू , गुलाब साहू,प्रेम पात्रे एवम अन्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपना रक्तदान किया ।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमलसिंह राजपूत , मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा , राजू साहू,नागेश यदु,टूमन लाल सिन्हा,संयम शर्मा ,अनुराग चौरशिया विशेष रूप से उपस्थित थे एवम डॉ जगदीश सोनी, डॉ उषा बोरकर ,डॉ दुर्गा निर्मलकर एवम हॉस्पिटल स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
