बसन्त शर्मा, सवांददाता
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के बच्चे जो अन्य राज्यो में पढ़ाई के लिए गए हुए थे उन्हें लाने के लिए लगातार केंद्र सरकार सहित उन राज्यों से बातचीत कर रही है जहां छत्तीसगढ़ के बच्चे पढ़ाई करने गए हुए हैं। जिन्हें सकुशल छत्तीसगढ़ सरकार गृह राज्य लाना चाह रही है।
ज्ञात हो कि गत दिनों छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजस्थान के कोटा में पढ़ रहे बच्चों को लाने की पहल शुरू की थी और सभी बच्चों को सकुशल अपने गृह राज्य में ला लिया गया है इसी के तहत कुछ और बच्चे जो छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्य जैसे बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद आदि जगह पर पढ़ाई करने गए हुए हैं। उन बच्चों को लाने के लिए भी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और जल्दी वह बच्चे भी अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में आएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर अन्य राज्यों में पढ़ने गए बच्चों को लाने के लिए जानकारी मंगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह जानकारी एसडीएम कार्यालय में देनी है । जिसके लिए बकायदा एक फॉर्मेट तैयार किया गया है । इस फॉर्मेट में विकासखंड का नाम, अध्ययनरत राज्य का नाम, कितने बच्चे पढ़ रहे हैं, उनका मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी मांगी जा रही है । यह जानकारी जल्द से जल्द एसडीएम कार्यालय में जमा करने की बात भी कही जा रही है, ताकि अन्य राज्यों में फंसे बच्चों को जल्द से जल्द गृह राज्य छत्तीसगढ़ में लाया जा सके।
