शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में आज 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर , अध्यक्षता एसएमडीसी के अध्यक्ष मोरध्वज चंद्रवंशी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष एसएमडीसी ज्ञानेंद्र सहारे , रेशम लाल पटेल, दयानंद वर्मा एवं स्टॉफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मनाया गया । वीर बाल दिवस के बारे में कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता द्वारा बताया गया कि वीर बाल दिवस सिर्फ एक दिवस नहीं बल्कि आस्था ,साहस और नैतिक अखंडता का प्रतीक है जो हमें यह सिखाता है की बहादुरी उम्र से नहीं बल्कि प्रेरणा दृढ़ निश्चय एवं दृढ़ विश्वास से आती है । छात्र-छात्राओं के द्वारा वीर बाल दिवस पर भाषण,कविताएं आदि की प्रस्तुति किया गया । साथ ही साथ चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । जिसमें कु वैशाली ,कु देवकी कु रोशनी यादव, कु तामेश्वरी,पीयूष कुमार ,रविशंकर आदि। उद्बोधन की कड़ी में एसएमडीसी के अध्यक्ष मोरध्वज चंद्रवंशी जी, रेशम लाल पटेल जी के द्वारा विचार व्यक्त किया गया । प्राचार्य महोदय द्वारा बताया गया कि यह दिन नई पीढ़ी को धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है और सिख इतिहास के महान बलिदानों को याद दिलाता है । इस कार्यक्रम का सफल संचालन राज्यपाल पुरस्कार चयनित शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय विजय कुमारन अय्यर, थंगेश्वर कुमार साहू, मोरध्वज चंद्रवंशी, ज्ञानेंद्र सहारे, रेशम लाल पटेल, दयानंद वर्मा आदि स्टॉफ सदस्यों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
