
राजनांदगांव।ग्राम पंचायत आरला के सरपंच खेमदास साहू ने लोगों की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए 28 मई को सामुदायिक भवन आरला में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में हेल्थ वैलनेस सेंटर सुरगी की टीम द्वारा गांव की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं का कोरोना जांच किया गया।आर.एच.ओ. संजय सोनी ने बताया कि कोरोना जांच शिविर में कुल 128 लोगों का जांच कराया गया जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।जांच टीम में पर्यवेक्षक मेघनाथ भुआर्य, आर.एच.ओ. संजय सोनी, आर.एच.ओ. लोकेश कुमार श्रीवास ने अपनी सेवाएं दी।ग्राम पंचायत आरला के सरपंच खेम दास साहू ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गांव में जागरूकता लाई गई और कोरोना जांच शिविर लगाई गई। शिविर में बढ़चढ़ सभी वर्गों के लोगों ने जांच कराई। सरपंच खेम दास साहू एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वैक्सीनेशन (टीका) के लिए जागरूक किया।
