मोहला पुलिस की टीम ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब तीन माह से नाबालिग को लेकर तेलंगाना के आरापल्ली में छिपा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि तीन माह पहले पीड़िता के पिता ने नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस की टीम पतासाजी में जुटी हुई थी।
पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग को 25 वर्षीय सचिन साहू अपने साथ भगा ले गया है। जो तेलंगाना के आरापल्ली में रह रहा है। पुलिस ने तेलंगाना पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिस पर अपहरण सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
