अंबागढ़ चौकी। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी लगाने में अफसरों की जमकर मनमानी चल रही है। इसके चलते शिक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है। सहायक शिक्षकों ने कोविड ड्यूटी लगाने में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने सभी संवर्गों की ड्यूटी लगाने मोर्चा खोला दिया है। बुधवार को सहायक शिक्षकों ने सहायक ब्लाक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। स्कूल शिक्षा विभाग में इस वर्ष नवीन संकुल व्यवस्था के तहत कार्य शुरू हो गया है। नवीन संकुल व्यवस्था के तहत अब संकुलो की जवाबदेही प्राचार्यों के कंधों में डाल दी गई है। इस नवीन व्यवस्था में नवनियुक्त संकुल प्रभारी प्राचार्यों द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने में भेदभाव किया जा रहा है। इससे सहायक शिक्षकों की नाराजगी बढ़ गई है।
बताया जाता है की संकुल प्रभारी प्राचार्यों द्वारा कोविड-19 कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सर्वे अभियान चेकपोस्ट बेरियर, स्वास्थ्य केंद्रों व वैक्सीनेशन कार्य में केवल सहायक शिक्षकों की डयूटी ही लगाई जा रही है। जबकि अन्य संवर्ग के शिक्षको को इस कार्य से मुक्त रखा गया है। जिससे स्कूल शिक्षा विभाग के अंदर संकुल प्रभारी प्राचार्यों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सहायक शिक्षक फेडरेशन ने एबीईओ को ज्ञापन सौंपकर सभी संवर्ग के शिक्षकों की ड्यूटी बिना भेदभाव के लगाने की मांग की है। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंदर इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत संकुलों का भार ब्लाक के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी प्राचार्यों के कंधों में डाल दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत ब्लाक के प्राचार्य संकुल प्रभारियों का अतिरिक्त कार्य देख रहे हैं। वे वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए अपने-अपने संकुलों के शिक्षकों की ड्यूटी टीकाकरण सर्वे, स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन प्रगति की निगरानी, चेकपोस्ट बेरियर, कोविड जांच सहित इससे जुड़ अन्य कार्यो में लगा रहे हैं। पर इन कार्यो में संकुल प्रभारी प्राचार्यों द्वारा केवल सहायक शिक्षकों की डयूटी लगाए जाने व डयूटी लगाए जाने में किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ सहायक शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है।
छग सहायक शिक्षक फेडरेशन की ब्लाक इकाई ने नवीन संकुल व्यवस्था के तहत सभी संवर्ग के शिक्षकों का बिना भेदभाव किए समानुपातिक रूप से कोविड एवं अन्य कार्यो में डयूटी लगाए जाने की मांग की। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने 24 मई को बीइओ के नाम सौपे ज्ञापन में मांग की विकासखंड के सभी संकुलो में सभी संवर्ग के षिक्षको का बिना भेदभाव किए डयूटी लगाए जाने का आदेश व दिशा- निर्देश सभी संकुलों प्रभारियों को तत्काल जारी करें। और निर्देश करें की भविष्य में डयूटी लगाने में शिक्षकों के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव न हो। जिससे विभाग के अंदर शिक्षकों में किसी तरह का मनभेद व मतभेद न हो। और वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे तथा सभी इस आपदा की घड़ी में मिलजुकल हर कार्य में सहभागिता दर्ज कराए।
2005 बैच के नियुक्त सहायक शिक्षकों की जुलाई 2018 से दिसंबर 2020 तक की वेतन विसंगति की एरियर्स राषि की भुगतान की मांग की गई है। सहायक शिक्षक फेडरेशन की ओर से बीइओ को सौंपे गए ज्ञापन में एक प्रमुख मांग यह भी था की 2005 में नियुक्त सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति की एरियर्स राशि की तत्काल भुगतान की व्यवस्था हो। इस दौरान फेडरेशन की ओर से एरियर्स राशि से वंचित साथियों का सामूहिक आवेदन बीइओ कार्यालय को सौंपा गया। इस दौरान फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता विकास मानिकपुरी, प्रांतीय महामंत्री राजकुमार यादव, ब्लाक अध्यक्ष देवकुमार यादव, ब्लाक सचिव राजेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष शेष साई साहू ,जोन प्रभारी कुलदीप कुर्रे, उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, संकुल अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, गुलाब देवांगन व सुंदर मंडावी व अन्य मौजूद रहे।
