राजनांदगांव। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के 54 बालक-बालिका बास्केटबॉल खिलाड़ियों को विभिन्ना राष्ट्रीय शालेय बास्केटबराल प्रतियोगिता में पदक जीतने पर संचालक लोक शिक्षण छग शासन द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संचालक लोक शिक्षण छग शासन द्वारा यह नगद पुरस्कार 2018-19, एवं 2019-20 में स्कूल गेम्स फेड़रेशन द्वारा आयोजित सब जुनियर, जुनियर, सिनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पदक जीतने पर दिया गया। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा व जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा ने खिलाड़ियों को नगद राश का चेक प्रदान किया। इनमें अधिकतर बालिकाएं आदिवासी एवं नक्सल प्रभवित बहुल क्षेत्रों की है। कोरोना के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बंद होने के कारण प्रदान किए गये उन बच्चों के चेक सीधे उनके अकाउंट में डाले जाएंगे। राजनांदगांव जोन के बनने के बाद राजनांदगांव की बास्केटबाल की बालक-बालिका टीम सभी आयु वर्ग में एक आद अवसर को छोड़कर हर बार राज्य विजेता बनी है। उसके पूर्व राजनांदगांव दुर्ग जोन में थी तब भी दुर्ग जोन विजेता होता था। विगत 2018-19, एवं 2019-20 में राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने छग का प्रतिनिघित्व कर 23 स्वर्ण पदक, 25 रजत पदक एवं छह कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। स्वर्ण पदक विजेता प्रत्येक खिलाड़ी को 21 हजार, रजत पदक विजेता प्रत्येक खिलाड़ी को 15 हजार और कांस्य पदक विजेता प्रत्येक खिलाड़ी को 10 हजार रुपये प्रदान किया गया।
भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव की विभिन्ना योजनाओं के बास्केटबॉल खेल के इन खिलाड़ियों ने वर्ष 2018-19 स्कूल नेशनल, सीबीएसई नेशनल एवं ओपन नेशनल में 48 स्वर्ण पदक, 25 रजत पदक एवं 12 कांस्य पदक सहित 106 लोगों ने विभिन्ना राष्टीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में सहभागिता की है। जबकि 2019-20 में स्कूल नेशनल, सीबीएसई नेशनल एवं ओपन नेशनल में 25 स्वर्ण पदक, 26 रजत पदक, एवं 13 कांस्य पदक सहित 119 लोगों ने विभिन्ना राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में सहभागिता की है। नगद पुरस्कार प्राप्त करने वाले इन खिलाड़ियों में अधिकतर खिलाड़ी युगांतर पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में निश्शुल्क अध्ययनरत हैं। इन खिलाड़ियों में से युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के 13 बालक-बालिकओं ने 13 स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक एवं तीन कांस्य पदक। जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त किए है। इनके अतिरिक्त रायल किड्स, बाल भारती स्कूल की एक बालिका रौशनी चोबे ने स्वर्ण पदक एवं पदुमलाल पुन्नाालाल बक्शी स्कूल की दो बालिकाओं ने रजत पदक प्राप्त किया है।
