मुंबई. मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती एक्टर इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया. ये खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के दिल टूट गए. पर्दे पर किरदार को जिंदगी की तरह उतार देने वाला ये कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा और ये जज्ब करना बहुत मुश्किल है. इरफान पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन उन्हें वह बीमारी भी हरा नहीं पाई. लेकिन शनिवार को जब 95 साल की मां ने इस दुनिया से रुखसत की तो इरफान खान शायद सइ सदमे को झेल नहीं पाए.
