छत्तीसगढ़ के कवर्धा ब्लॉक के गांव लिमो में एक नर्स ने कोरोना वॉरियर बन ऐसा जज्बा दिखाया कि आज हर कोई उसको सलाम कर रहा है। दरअसल, यह नर्स गर्भवती होने के बावजूद लगातार लोगों की सेवा करती रही। जब उसने बच्ची को जन्म दिया तो मां-बेटी दोनों संक्रमित थीं। बच्ची को तो डॉक्टरों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन नर्स ने अपना फर्ज निभाते-निभाते इस दुनिया को अलविदा कह गया।
