जिला शहर काग्रेस कमेटी ने सेवा दिवस के मौके पर कोरोना फ्रंट लाईन वारियर्स पुलिस जवानो का शाल श्री फल भेटकर सम्मान किया और उनका हौसला अफजाई किया ।
राजनांदगांव जिला काग्रेस कमेटी इन दिनो सेवा दिवस मना रही है प्रदेश काग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी के पूण्यतिथी 21 मई से 24 मई तक सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया है इसी तारतम्य मे जिला शहर काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा की अगुवाई मे शहर के ईमाम चौक मे सेवा दिवस के अंतिम दिन कोरोना फ्रंट लाईन वर्कर पुलिस जवानो को शाल श्री फल भेट कर सम्मानित किया और ऊनका बनोबल बढाया ।कार्यक्रम के दौरान जिला शहर काग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया भी उपस्थित थे ।
इस मौके पर सम्मानित होकर पुलिस जवानो ने खुशी जाहिर की और कहा कि कर्तव्य के लिए इस तरह जन प्रतिनिधियो समाज सेवियो व्दारा सम्मान मिलने से पुलिस जवानो का मनोबल बढता है ।
इस मौके पर लागभग 25 महिला एव पूरुष पुलिस जवानो को शाल श्री फल भेटकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान काग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
