कोरोना संक्रमण के इस दौर मे लगे लाक डाउन के बीच राजनांदगांव जिले के शहर जिला काग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया ने शहर जिला काग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा के निवास स्थान पर जरुरत मंद लोगो को सुखा राशन वितरण किया और शहर मे काग्रेस व्दारा सूखा राशन वितरण किये जाने की प्रसंशा की ।
राजनांदगांव जिले के शहर जिला काग्रेस प्रभारी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजनांदगांव पहुचे और जिला काग्रेस शहर आध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा के निवास स्थान से जरुरत मंद लोगो को सूखा राशन वितरण किया ।अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पूण्य तिथी को 21 मई से 24 मई तक सेवा दिवस के रुप मे मना रही है और कोरोना संक्रमण के इस दौर मे विभिन्न तरीको से लोगो की सेवा मे जुटी हुई है । इस अवृसर पर जिला शहर काग्रेस प्रभारी ने लगभग 50 जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन बांटा गया इन खाद्य साम्राग्री मे आलू, तेल, चावल, चीनी, मसाला पैकेट, चाय पत्ती, दाल, नमक, आदि शामिल है ।इस अवसर पर अरुण सिसोदिया ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि काग्रेस पार्टी सेवा भावी पार्टी है और सम- विषम परिस्थित मे काग्रेस लोगो की सेवा मे सदा तत्पर रहती है ।
उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पूरी मानव जाति को काफी प्रभावित किया है. इस विकट परिस्थिति में गरीब जरूरतमंदों को राशन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कांग्रेस पूर्व की लाॅकडाउन की तरह इस बार भी जरूरतमंदों के बीच राशन बांटने का निर्णय लिया है. और जरुरतमंदो के बीच राशन किट वितरण किया है जो कि प्रसंशनीय है लाक डाऊन के दौरान रोज कमाने, खाने वाले लोगों के लिए काफी दिक्कत हो गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचे, मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बिना आवश्यक घर से बाहर नहीं निकलें सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें और आपकी सतर्कता से हि कोरोना की हार होगी। इस मौके पर शहर जिला काग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
