इस अवसर पर खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप 41 लाख 39 हजार रूपए का चेक वितरण किया गया
राजनांदगांव कलेक्टर टी के वर्मा ने राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप 41 लाख 39 हजार रूपए का चेक वितरण किया गया
राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में चेक वितरण कर पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य शासन द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाता है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है ।राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता वर्ष 2018-19 में राजनांदगांव जिले के 145 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान 61 खिलाड़ी, दूसरे स्थान पर 49 खिलाड़ी और तीसरे स्थान पर 35 खिलाड़ी रहे। इन खिलाडिय़ों को 23 लाख 66 हजार रूपए पुरस्कार राशि चेक दिया गया। इसी तरह वर्ष 2019-20 में 110 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर 48 खिलाड़ी, द्वितीय स्तर पर 29 खिलाड़ी और तीसरे स्थान पर 33 खिलाड़ी रहे। इन खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में 17 लाख 73 हजार रूपए का चेक दिया गया।इस आवसर पर कलेक्टर टी के वर्मा ने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि खिलाडी आगे भी मेहनत करे और अपने उत्कृष्ट खेल को बरकरार रखे ।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे राजनांदगांव जिला विगत तीन वर्षो से छत्तीसगढ मे प्रथम स्थान पर रहा है ।
