Home छत्तीसगढ़ CG : सुनसान घर में लाखों के जेवरात सहित रूपया चोरी, दो...

CG : सुनसान घर में लाखों के जेवरात सहित रूपया चोरी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

11

राजनांदगांव | शहर के नवागांव बजरंगपुर वार्ड में दिनदहाड़े 5 लाख 45 हजार रुपए के जेवरात की चोरी कर ली गई। घटना की शिकायत के कुछ घंटे बाद ही पु​लिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक नाबालिग है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया अपनी बहू के साथ सामान खरीदने दोपहर 12.30 बजे बाजार गई थी। करीब 2 बजे लौटी तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। भीतर आलमारी में रखने 5 लाख 45 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी।

मामले ​की शिकायत चिखली चौकी में दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें नवागांव में रहने वाला 18 वर्षीय ऐशवर्य साहू अपने नाबालिग साथी के साथ आसपास घूमता दिखा। हिरासत में पूछताछ में जुर्म स्वीकारे।

Previous articleप्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा: विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से मिलेगी मुक्ति
Next articleराजनांदगांव : सीसीटीवी लगाने से अब बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में आवागमन करने वाले यात्री व असामाजिक तत्व कैमरे में होंगे कैद…