राजनांदगांव। शहर की माडल सड़क गौरव पथ इन दिनों बदहाल हो गया है। इस अंदरुनी रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही से कई हिस्सा उखड़ चुका है। शहर की सुंदरता बढ़ाने आकर्ष पेंटिंग बनाई गई है। शोदार पौधे लगाए गए हैं। डिजाइनर स्ट्रीट लाइटें भी है, लेकिन जर्जर सड़क सारी सुंदरता पर ग्रहण लगा रही है।
– नगर निगम द्वारा करीब एक दशक पहले बनाई गई इस सड़क की दशा इतनाी खराब हो चुकी है कि कई जगह पर तो सरिया भी नजर आ रहे हैं। गौरव पथ में बड़ी संख्या में लोग इवनिंग और मॉर्निंग वॉक करने निकलते भी हैं। भारी वाहन चलने के चलते कभी भी बड़ी घटनाएं भी हो सकती है।
नगर निगमद्वारा करोड़ों रुपए खर्चा कर गौरव पथ बनाया गया है जहां पर चमचमाती सड़कें और लाइटें भी लगाई गई हैं। ताकि शहर सुंदर दिखे लेकिन नगर निगम द्वारा बनाया गये गौरव पथ का आलम यह है कि यहां पर प्रतिदिन हैवी गाड़ियां बेरोकटोक चलती है जिसकी वजह से सड़के खराब हो रही है।
कुछ जगह पर तो सरिया भी नजर आ रहे हैं गौरव पथ में बेरोकटोक भारी गाड़ियों के आवागमन के चलते सड़क पूरी तरह खराब हो गया वही इसी गौरव पथ में बड़ी संख्या में लोग इवनिंग और मॉर्निंग वॉक करने निकलते भी हैं भारी वाहन चलने के चलते कभी भी बड़ी घटनाएं भी हो सकती है।
शहर को सुंदर और साफ-सूथरा बनाने के लिए कई नगर निगम द्वारा कई विकास कार्य किया जा रहा हैं। वही लोगो को आने-जाने में सुविधा हो, इसको लेकर गौरव पथ का निमार्ण किया गया। परंतु वही गौरव पथ में जगह जगह गढढे हो गये और तो लोहे का सरिया निकल आए जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
कई बार लोगों द्वारा इसकी जानकारी महापौर को दी जा चुकी है। फिर भी आज तक नहीं बनाया गया। जहां आडिटोरियम , साइंस कालेज , उर्जा पार्क , मेडिकल अस्पताल , हाकी स्टेडियम , और स्कूल है फिर भी रोड को नहीं बनाया। मरम्मत के नाम से लीपापोती कर देते हैं। ताकि दिखा सके परंतु बाद जस का तस नजर आता है।
जो रोड सबसे महत्वपूर्ण है, उसकी तरफ ध्यान नही देते नेता लोग। अगर चाहे तो यह सड़क बहुत सुंदर हो सकती है। परंतु हमारे लोग ध्यान नहीं देते।
