राजनांदगांव । कोरोना के कहर के बीच जिले में ब्लैक फंगस के फैलने की आशंका बढ़ गई है । दो दिनों में ऐसे चार लोगों की पहचान की गई है जिन्हें इस खतरनाक रोग के होने की आशंका है । इनमें राजनांदगांव शहर के दो व दो अन्य ग्रामीण क्षेत्र के बताए गए हैं । सभी को आंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है । हालांकि इनमें अभी ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हुई है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा . मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिन चार लोगों में इस रोग की आशंका है , उन सभी को रायपुर रेफर किया गया है । वहां से अभी रिपोर्ट नहीं आई है । कोविड -10 के हालात को लेकर शुक्रवार को जिला कंट्रोल रूम में हुई बैठक में कलेक्टर टीके वर्मा ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिले में ब्लैक फंगस के केस मिल रहे हैं और इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने स्वास्थ्य व अन्य विभागों के साथ संयुक्त टीम बनाने कहा ।
