वैक्सीन पर की गई ओछी राजनीति से कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े-पांडे
राजनांदगांव, 13 मई . राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे ने आज प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शराब नीति पर जमकर प्रहार करते हुए राज्य सरकार पर कोरोना टीकाकरण पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया । मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज सांसद संतोष पांडे ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय में जिस कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाते हुए शराबबंदी की बात कही थी, आज करोना संक्रमण काल में लोगों को दवा, राशन और आवश्यक सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे संवेदनशील समय में ऑनलाइन शराब घर पहुंचा कर देने की शासन की नीति अव्यवहारिक और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भद्दा मजाक है ।सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कोरोना की पहली लहर के बाद केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाते हुए एवं वेंटिलेटर की संख्या डबल कर दी ,साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे में 70% की वृद्धि की गई जोकि पूर्ववर्ती सरकारों ने 70 वर्षों में आज तक नहीं की थी, इसी तरह इसके पूर्व की सरकारों ने प्लेग, पोलियो एवं स्वाइन फ्लू के समय में टीका लाने में बहुत देर कर दी थी, परंतु मोदी सरकार ने त्वरित एक्शन लेते हुए कोवैक्सीन एवं कोवीशिल्ड वैक्सीन लाकर पूरे विश्व में भारत को नंबर वन की श्रेणी में ला दिया, परंतु भारत का यशोगान विपक्ष को रास नहीं आता इसलिए विपक्ष ने एयर स्ट्राइक एवं राफेल की तरह वैक्सीन पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा किया और तरह-तरह की बातें घुमा घुमा कर कही गई, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति आ जाए और लोग वैक्सीन ना लगाएं परंतु जब विश्व के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने भारत की दोनों वैक्सीन की प्रशंसा की तब कांग्रेस की राज्य सरकारों ने वैक्सीन का आर्डर किया। श्री संतोष पांडे जी ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने यहां तक कहा था कि वैक्सीन का ट्रायल बाकी है,हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस के अन्य प्रवक्ताओं ने इसे जनसंघ की भाजपाई वैक्सीन कहकर नहीं लगाने का सुझाव भी दिया था। श्री संतोष पांडे ने कहा कि कोरोना में सबसे ज्यादा कारगार वैक्सिन जैसी जीवन रक्षा दवा पर कांग्रेस की ओछी राजनीति के कारण कांग्रेस शासित राज्यों में टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ, जिसके फलस्वरूप करोना संक्रमण का स्तर बढ़ने लगा, श्री पांडे ने कहा कि लटकाना, भटका ना और अटकाना कांग्रेस की संस्कृति है जबकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विश्व में भारत के स्वाभिमान को लेकर कार्य करते हैं, उन्होंने बताया कि करोना के संक्रमण काल में 80 करोड़ गरीब लोगों को दो माह के राशन की निशुल्क व्यवस्था केंद्र सरकार ने की और अभी 215 करोड रुपए छत्तीसगढ़ की सभी पंचायतों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा एवं विकट स्थिति के लिए उपयोग हेतु भेजा है। श्री पांडे ने राज्य सरकार पर वैक्सीन के प्रति जन जागरण पर जोर देने का सुझाव देते हुए कहा कि गांव में अफवाह फैल चुकी है इसलिए राज्य सरकार को वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है।
सांसद संतोष पांडे ने कोरोना से हो रही मौतों को दुखद बताते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार इस हेतु चिंतित है और लगातार मेडिकल सुविधाओं के विस्तार में लगी हुई है, इसके पूर्व 360 मेडिकल कॉलेज से आज 565 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में 7 सालों में 132 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है एवं 7 सालों में 32000 मेडिकल सीटों की उपलब्धता बढ़ाई गई है । परंतु उन्होंने कहा कि हम से अधिक संपन्न देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस ,इटली, स्पेन, स्विट्जरलैंड जहां स्वास्थ्य सुविधाएं भारत से बहुत अच्छी स्थिति में है परंतु वहां करोना संक्रमण बहुत अधिक घातक प्रभाव दिखा चुका है और भारत से 10 गुना अधिक मौतें इन देशों में हुई हैं। उन्होंने देश की जनता को एवं प्रदेश तथा जिले वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा की मोदी सरकार पूरी तरह से 24 घंटे संक्रमण के इस दौर में, इस स्थिति से निपटने हेतु प्रयासरत है और कोरोना की 4 से 5 नई वैक्सीन भी आ रही है और मोदी सरकार नोसर ड्रॉप को भी स्वकृति देने जा रही है, जिससे कोरोना के संक्रमण को कम करने में लाभ मिल सकता है ।आज की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष मधसूदन यादव ,आईटी सेल के संयोजक गिन्नी चावला, सूर्यकांत शर्मा उपस्थित थे।
