राजनांदगांव, शहर के आरके नगर चौक में अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। हादसे में बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया।
वहीं पोल में लगे सीसी कैमरे भी डैमेज हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पोल को सड़क से हटाया। जिसमें सुधार कार्य भी शुरू कर दिया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। बता दें कि चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगे होने के बाद भी वाहनों की रफ्तार शाम के बाद कम नहीं होती। इससे हादसों का भी खतरा बना रहता है।






