Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत , 4...

सड़क हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत , 4 लोग घायल

1

कांकेर। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस की टीम ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस की टीम ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग कांकेर से माकड़ी ढाबा जा रहे थे, तभी ये भीषण सड़क हादसा हुआ।

Previous articleMP में बिना पर्ची बिक रहीं एंटीबायोटिक्स, हर महीने करोड़ों का अवैध कारोबार
Next articleMP सरकार का बड़ा प्लान, शराब से 21 हजार करोड़ का टारगेट, आबकारी नीति में बदलाव