Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली

25

मुख्य सचिव विकाशील ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

रायपुर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकाशील ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि ’’राष्ट्र की एकता, अखंण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं’’।
शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleआंवला नवमी पर मुख्यमंत्री ने आंवला वृक्ष की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Next articleराज्य सरकार की पहल से बदल रही है मजदूरों की दुनिया – रायपुर से उभर रही नई उम्मीदें