0 भाजपा कार्यालय एवं विधायक कार्यालय में हेल्पलाइन डेस्क का सुझाव आया
राजनंदगांव, 29 अप्रेल, जिला भाजपा की एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने ली, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय, सांसद संतोष पांडे,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचन्द पारख,जिला प्रभारी संजय श्रीवास्तव एवं विक्रांत सिंह आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव रखे। सर्वप्रथम बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अंधेरा आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि सभी जानते हैं कि अंधेरे के बाद उजाला भी आएगा, इसलिए कोरोना से घबराए नहीं जिस तरह से पहली लहर को हमने मात दी उसी तरह दूसरी लहर भी आपसी सहयोग एवं समन्वय से चली जाएगी । सकारात्मक विचारों के माध्यम से, जन जागरण के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक यह बात पहुंचने चाहिए कि थोड़ी सी सावधानी करके कोरोना से बचा जा सकता है । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता जिनके अंदर मानवता के प्रति दिल में संवेदना है और सेवा की भावना से वह कार्य कर रहे हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा आज इस स्थिति में पहुंची है, उन्हें नमन करते हुए उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । पवन साय ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता जो काल कलवित्त हुए हैं या जिनके परिजन इस कोरोना में स्वर्गीय हुए हैं, उन्हें सांत्वना देना और जो कार्यकर्ता सेवा में लगे हैं उन्हें प्रोत्साहित करना संगठन का कार्य है। बैठक को सांसद संतोष पांडे ने भी संबोधित करते हुए कहां की डोंगरगांव में कचरा वाहन से शव ले जाए जा रहे थे उन्हें जैसे ही पता चला उन्होंने सरकार की आलोचना के बजाए डोंगरगांव स्वास्थ्य केंद्र को सांसद निधि से टाटा एस शव वाहन उपलब्ध करने हेतु स्वीकृति दी, इसी तरह से डाँगरगढ़ में करोंना जांच किट उपलब्ध ना होने के कारण चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो चुकी थी, समय पर पहुंचकर उन्होंने समस्या का समाधान करवाया, उन्होंने बताया कि 87 लाख रुपए की सामग्री एवं सिलेंडर फ्लोमीटर इत्यादि की व्यवस्था उन्होंने उपलब्ध कराई है, एवं पंडरिया में भी कोविड सेंटर खोलने की बात चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बैठक में जिले की सामाजिक संस्थाओं, उदयाचल, शांति विजय समिती, प्रेस क्लब, सिंधी समाज, माहेश्वरी समाज, सिख समाज,लोहाना महाजन समाज, बढ़ते कदम, चेंबर ऑफ कॉमर्स, एवं एबिस ग्रुप की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहां की संस्कारधानी नगरी में संस्थाओं की मानवता देखने लायक होती है , उन्होंने सभी संस्थाओं के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से नमन करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही बैठक में डॉ रमन सिंह ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि भाजपा कार्यालय एवं विधायक कार्यालय के माध्यम से युवा मोर्चा की टीम लगी हुई है , इन दोनों जगह में हेल्प डेस्क सेंटर की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिस पर आए फोन की त्वरित मदद हो सके। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही डॉ रमन सिंह ने स्थानीय चिकित्सकों का 5 मिनट का वीडियो बनाकर वायरल करने हेतु युवा मोर्चा को निर्देशित किया कि आवश्यक जानकारी एवं जन जागरण का स्थानीय चिकित्सक का वीडियो गांव गांव में वायरल करें ताकि छोटे-छोटे गांव में कोरोना के प्रति जो अज्ञानता है वह दूर हो सके, लोग दिग्भ्रमित न हो, बेवजह पैनिक ना हो और सही समय पर सही इलाज उन्हें मिल सके इस हेतु वीडियो में कोविड सेंटर में आने की जानकारी तथा सेंटर का मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचन्द पारख में भी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं कोविड काल में लगे सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से स्मरण करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि जिनका सिटी स्कैन में स्कोर ज्यादा है परंतु वह नेगेटिव है उन पर पहाड़ टूट जाता है, उनकी कोई मदद नहीं करता परंतु भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है नहीं इसलिए भाजपा कार्यकर्ता ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी खेरागढ़ में राम गौ समिति एवं युवा मोर्चा द्वारा कोविड मरीजो के लिए संचालित भोजन व्यवस्था का मोडल,जो सेवा के रूप में प्रसिद्ध है, की जानकारी दी। जिले के संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भी डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार जन जागरण कर ऐसे मरीजों को जिन्हें हॉस्पिटल की जरूरत नहीं है,कोविड सेंटर या घर पर इलाज करने की बात कही, साथ ही टीकाकरण अनिवार्य रूप से लगवाने की बात उन्होंने बैठक में रखी।मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज प्रदेश की यह बैठक दोपहर 2:00 बजे वर्चुअल माध्यम से आईटी सेल ने आयोजित की जिसमें आईटी सेल के संयोजक दीपक मस्सके ने बैठक के विषय को रखा ,तत्पश्चात प्रदेश मंत्री किरण देव ने बैठक का संचालन करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव को प्रतिवेदन के लिए आमंत्रित किया। प्रतिवेदन में श्री यादव ने बताया कि राजनांदगांव संस्कारधानी नगरी है, और यहां कोविड काल में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मानवता के प्रति अपनी जवाबदारी को बखूबी निभा रहे हैं उन्होंने अपने वृत्त में संगठन के कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में कोरोना महामारी अपने चरम सीमा पर छाई हुई है, कई गांव पर इसका प्रकोप ज्यादा है, परंतु जिला भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह पहुंचकर अपनी तरफ से यथायोग्य सहयोग कोरोना को मात देने में दिन रात लगे हुए हैं, श्री यादव ने मोर्चा एवं प्रकोष्ठ ओं को टीकाकरण अभियान में लगाने की बात भी कही, उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता मानवता के प्रति सदैव सजग रहे हैं । जिला महामंत्री सचिन बघेल ने बताया की बैठक के अंत में जिले भर में कोरोना से हुई मौतों के प्रति शोक सवेंदना व्यक्त करते हुए 1 मिनट की मौन श्रद्धाजली प्रकट की गई।
