राजनांदगांव 29 अपै्रल। कोरोना वायरस के बढते चरण से आई गंभीर आपदा की घडी में लॉक डाउन के कारण रोजी मजदूरी बंद होने पर गरीब परिवारों को रोटी रोजी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिसे ध्यान मंे रखते हुये मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने गरीब परिवारों को व्यापारी एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से राहत समाग्री उपलब्ध कराने के सहयोग लेने की अपिल किये थे। जिसके क्रियान्वयन के लिये गत दिनों महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम सभा गृह में नगर के समाज प्रमुखों एवं व्यापारियों की बैठक लेकर गरीब परिवारो को राहत सामाग्री उपलब्ध कराने सहयोग करने की अपील की थी। बैठक में व्यापारियों एवं समाज प्रमुखों ने सहयोग का आश्वासन दिया था और उनके द्वारा महाजन बाडी में राशन कीट तैयार किया जा रहा है। जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सतीश मसीह के साद जाकर जायजा लिया।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि कोरोना का संक्रमण पिछली बार की तुलना में इस वर्ष बहुत ज्यादा है, जिससे बचाव के लिये देश के विभिन्न प्रांतों सहित छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में प्रशासन द्वारा लॉक डाउन लगाया गया है। लॉक डाउन के कारण प्रतिदिन रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वालों पर रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिन्हें मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा दो माह का चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस आपातकाल में सामाजिक संस्था एवं व्यापारियों के सहयोग से राहत सामाग्री प्रदान किया जाना है। इसी कडी में नगर के समाज प्रमुखों एवं व्यापारी बंधुओं द्वारा मिलकर गरीब परिवारों को राहत पहुचाने कीट तैयार किया जा रहा है। इसके लिये मैं मुख्यमंत्री जी की ओर से इनका आभार व्यक्त करती हूॅ।
राहत कीट के संबंध मेें चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हसमुख भाई रायचा एवं प्रदेश मंत्री श्री राजा माखीजा ने बताया कि सभी व्यापरियों के सहयोग से राहत कीट तैयार किया जा रहा है, जिसमें तीन किलो आटा, एक किलो पोहा, एक पैकेट नमक, एक पैकेट सोयाबिन बडी, आधा-आध किलो दाल,चना एवं तेल,100-100 ग्राम धनिया,मिर्ची, हल्दी एवं एक नहाने का साबुन रखा गया है। कीट तैयार करके नगर निगम मंे दिया जायेगा। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि कीट तैयार होते ही नगर निगम के सभागृह में रखकर जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता अनुसार वार्डो में वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर शरद अग्रवाल, शिव अग्रवाल, सुरज खण्डेलवाल, सुनील उभरानी, रेखचंद जैन, सुनील मुदडा, आलोक बिंदल, गुरूमुखदास वाधवा, सुमित खण्डेलवाल, विजय कांकरिया, विक्की भाटिया, प्रहलाद लढ्ढा, बलबीर बग्गा, विकास अग्रवाल, जयदीप पटेल, नवीन माखिजा समस्त व्यापारी बंधु उपस्थित थे।
