राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डोंगरगढ विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी कोविड केंद्रों में भर्ती संक्रमित मरीजों की अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार दौरा कर रहे है।
डोगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के द्वारा कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और सभी कोविड केंद्रों में आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। डोगरगढ़ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एक्का मैडम से गांव-गांव में जाकर कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर कोरोना की जांच करने का आदेश दिया गया, ताकि जल्द से जल्द कोरोना की जांच कर बढ़ते संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। इस दौरान डोंगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल के साथ नगर पालिका एल्डरमैन रिम्मी भाटिया, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोगरगढ़ ग्रामीण सुरेश सिन्हा, अनिल मेश्राम, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, हरीश भंडारी उपस्थित थे।
