राजनांदगांव: कोविड-19 के प्रकोप की वजह से लॉकडाउन के चलते निम्न वर्ग के लोग जो प्रतिदिन मजदूरी करके अपना जीविकोपार्जन करते हैं उनके सामने काम बंद होने से राशन पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है इसी बात को ध्यान में रखते हुए गत दिनों नगर की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख व आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा शहर की समाजसेवी संस्थाओं एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आहूत की गई जिसमें इस समस्या से निजात पाने हेतु समस्त संगठनों ने सूखा राहत सामग्री वितरित करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की ।
उक्त बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष हसमुखभाई रायचा, प्रदेश मंत्री राजा माखीजा, प्रकाश श्रीश्रीमाल,सूरज खंडेलवाल, व शिव अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्यों शरद अग्रवाल, विनेश चोपड़ा, सुनील उभरानी ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स संकट के समय में शुरू से ही जरूरतमंदों के सहयोग हेतु तत्पर है और विभिन्न माध्यमों से अपने सेवा कार्य को मूर्त रूप दे रही है इस समस्या के निदान हेतु भी चैंबर के उत्साही सदस्यों ने नगर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के सहयोग से सुखा राशन किट देने की तैयारी चालू कर दिए है चेम्बर से जुड़े विभिन्न व्यापारिक संगठन इसमें सहयोग कर सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे है संगठन के लोग नगदी अथवा सामग्री के रूप में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
इस राशन किट में आटा, दाल, पोहा, चना, तेल आदि रोजमर्रा के उपयोग की सामग्री को शामिल किया गया है किट तैयार हो जाने के पश्चात नगर निगम के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के सक्रिय सदस्य संजय रिझवानी व रेखचंद जैन ने उन व्यापारिक संगठनों से जिन्होंने अभी तक अपना अंशदान नहीं दिया है उनसे व नगर के सेवाभावी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना अंशदान देने हेतु चेम्बर के प्रदेश मंत्री राजा माखीजा से 7509311111 पर अथवा चेम्बर के किसी भी सदस्य से संपर्क कर अपना अंशदान समय पर दे देवें ताकि अधिक से अधिक राहत किट तैयार किया जा सके व इस विकट परिस्थिति में कोई भी जरूरतमंद भूखा ना सोने पाए इस बात को सुनिश्चित किया जा सके।
