राजनांदगांव: रिद्धि सिद्धि सोसाइटी फेस 3 मैं प्रत्येक 48 घंटों में सभी घरों के मुख्य द्वार एवं सोसाइटी के मुख्य द्वार गार्डन परिसर झूला गार्डन आदि स्थानों को सोसायटी द्वारा सेनीटाइज करवाया जा रहा है जिससे कोरो ना के प्रकोप से बचा जा सके।
सोसाइटी के अध्यक्ष श्री रमेश गंगवानी ने बताया कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर सोसाइटी परिसर को सैनिटाइज करवाया जा रहा था परंतु वर्तमान स्थिति में निगम का अत्यधिक कार्यभार बढ़ने के चलते सोसायटी द्वारा स्वयं से संपूर्ण परिसर को प्रत्येक 48 घंटों में डोर टू डोर सेनीटाइज करवाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए सोसायटी के प्रत्येक परिवार द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन किया जा रहा है।
