लॉक डाउन की खबर के बाद भारी तादाद में खरीदी करने घर से निकले लोग
लोकेश शर्मा
राजनांदगांव – कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कल से शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है जिसे देखते हुए आज शहर की सड़कों एवं दुकानों में इतनी अधिक भीड़ भाड़ नजर आई जैसे कोई त्यौहार के सीजन में होती है।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव से चिंतित राज्य सरकार ने प्रदेश के अनेक जिलों में पूर्ण लाक डाउन कर दिया है। राजनांदगांव शहर भी इससे अछूता नहीं है। 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक राजनांदगांव शहर जिला भी संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शहर में लॉकडाउन लगाए जाने की खबर बुधवार से सामने आ गई थी इसलिए गुरुवार को हमेशा बंद रहने वाले बाजार को भी बंद से छूट दी गई थी ताकि लोग जरूरी सामानों की खरीदी कर सके और दुकानों में एकाएक भीड़ एकत्रित न होने पाए।
आज शुक्रवार संपूर्ण लॉकडाउन लगने के ठीक 1 दिन पूर्व तो लोगों का जबरदस्त रेला बाजार में देखने को मिला। भीड़ इतनी थी जैसे कोई त्योहारी सीजन हो। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पा रहा था।लोगों की भीड़ शहर की सभी सड़कों में देखी गई। गोल बाजार सिनेमा लाइन सब्जी बाजार में तो बेतहाशा भीड़ देखी गई। आज लॉकडाउन लगने के पूर्व का अंतिम दिन होने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों में यातायात पुलिस के सिपाही भी तैनात देखे गए।
