राजनांदगांव । जिले में संपूर्ण लाकडाउन की सूचना इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद अचानक बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं देखते ही देखते सब्जियों व फलों के दाम भी अचानक आसमान छूने लगे। गुरुवार को सुबह 20 रुपये का तीन किलो बिकने वाला टमाटर शाम को 15 रुपये किग्रा से बिका। शाम को आलू, प्याज, भाटा, फूलगोभी, मुंगा, करेला के दाम भी बढ़ गए। सब्जी विक्रेताओं ने मनमाने दामों में फल और सब्जियां बेचीं। हलांकि जिला प्रशासन ने दोपहर तीन बजे के बाद 10 अप्रैल से जिले में संपूर्ण लाकडाउन का आदेश जारी किया।
दुकानों में दिखी दोगुनी भीड़ रोजमर्रा की वस्तुओं की बिक्री आम दिनों की तुलना में दोगुनी रही। जरूरी सामान खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी मार्केट, राशन दुकानों में देखने को मिली। दोपहर तक आलू-प्याज सहित कई सब्जियां खत्म हो गईं। दोपहर बाजर बजे से गोलबाजार, जूनीहटरी, गुडाखू लाइन में भारी भीड़ जुटने लगी थी। राशन दुकानदारों ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में 25 से 30 फीसदी ज्यादा किराना सामान की बिक्री हुई। आटा, चावल, दाल, तेल सहित रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए भारी भीड़ रही।
गाइड लाइन भूले ग्राहक बाजार में लोगों की खचाखच भीड़ रही। लोग जरुरत से अधिक सब्जियां खरीद कर अपने घर ले गए। ताकि लाकडाउन में सब्जी के लिए भटकना ना पड़े। लेकिन ग्राहकों ने खरीददारी के दौरान कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना करते हुए नजर आए। बाजार में शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। वहीं कई ग्राहक बिना मास्क के नजर आए। बाजार में लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ पड़ी मानो बाजार आज ही बंद हो जाएगा। यहीं स्थिति किराना दुकानों की रही। किराना दुकानों में लोग अनाज, तेज, शक्कर सहित अन्य रोजमर्रा की सामान खरीदते हुए नजर आए।
एक नजर में सब्जियों के दाम किलोग्राम में
पहले अब
टमाटर- 15 25
गोभी- 40 60
भाटा- 20 40
प्याज- 15 30
लौेकी- 10 20
पत्तागोभी- 20 30
भिंड़ी 25 35 से 40
