डोंगरगढ़ । ग्राम खरकाटोला में शुक्रवार को खेतों में अचानक आग लग गई। खेतों में लगी आग की लपटे धीरे-धीरे केले की फसल तक जा पहुंची। देखते ही देखते आग ने 10 एकड़ में लगे केले की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से सैकड़ों केले के पेड़ जलकर राख हो गए। घटना दोपहर 12 बजे की है। खेतों में आग की लपटे व आसमान में काला धुंआ देखकर किसानों के होश उड़ गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी। लेकिन फायद ब्रिगेड खराब होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर में आग को बुझाना शुरू कर दिया। किसान कुंओं से पानी निकालकर आग को बुझाया। आग को बुझाने ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आगजनी की वजह सामने नहीं आ पाई है। आगजनी के बाद किसारनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
0 कर्ज लेकर कर रहे खेती केले की फसल में आग लगने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से कर्ज लेकर केले की खेती कर रहे हैं। आगजनी के बाद किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। किसान कन्हैया रणसुर ने बताया कि करीब 10 एकड़ में लगी केले की फसल आग लगने के कारण जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने कुंए से पानी एवम मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया है। इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन ने मुआवजा की मांग की है।
0 राख होने से बच जाती फसल आगजनी के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरा मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि यदि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तो फसल जलने से बच जाती। बता दें कि इसके पहले भी ब्लाक के अन्य गांवों में आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। आगजनी की घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग की है। फसल जलने के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही है। उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है।
