खैरागढ़ । मार्च मे सवा तीन सौ का आंकड़ा छूने और नौ मौत के बाद भी इलाके मे कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक अप्रैल को शहर के 18 और ग्रामीण क्षेत्र के 49 को मिलाकर 67 नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं सिंगारघाट मे 65 साल के बुजुर्ग भूषण खोब्रागढ़े की मौत बाद एंटीजन टेस्ट मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रोटोकाल तहत स्वास्थ्य विभाग की देखरेख मे अंतिम संस्कार किया गया। शहर के अमलीपारा में चार, दाऊचौरा में दो, सिविल लाइन में छह, ठाकुरपारा में एक, तुरकारीपारा में एक, बरेठपारा में एक, इंद्रलोक सिटी में दो संक्रमित मिले है। जबकि ग्रामीण इलाके के अमलीडीहकला में एक, कातलवाही में दो, देवरी में एक, अकरजन में दो सहित अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन का सबसे ज्यादा प्रभाव युवाओं और बच्चों मे देखा जा रहा है। गुरूवार शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची मे महज 13 लोग 50 की उम्र पार करने वाले हैं। जबकि 28 प्रभावित तीस साल के कम उम्र के है। वहीं तीन से लेकर छह साल तक के बच्चे भी कोरोना की चपेट मे आ गए हैं।
0 संक्रमण से नौ की हुई मौत बीते महीने 18 मार्च को बीटीआई प्राचार्य के 86 साल के बुजुर्ग पिता मुक्तेश्वर पांडा की मेडिकल कालेज पेंड्री में, 23 मार्च को खोंघा के 35 साल के युवक पोलेश पटेल की मेडिकल कालेज पेंड्री में, जालबांधा की महिला अर्चना बंजारे 37 साल की 26 मार्च को हाइटेक भिलाई में, 28 मार्च को दुल्लापुर के 50 साल के लेखाराम जंघेल की मौत रायपुर निजी अस्पताल में, बोरी के 71 साल के बुजुर्ग बनवाली राम वर्मा और अटल आवास मे निवासरत मंगलदास बंजारे की मौते मेडिकल कालेज पेंड्री में हुई। जबकि 30 मार्च को भरदाकला के गयाराम साहू 51 साल और चिचका के राजेश्वर राव डाखरे की मौत राजधानी के निजी अस्पताल मे हुई। राजफेमली की एक महिला सुनीता सिंह 49 साल ने 31 मार्च की शाम एम्स रायपुर मे दम तोड़ दिया जिसे मिलाकर मार्च महीने मे इलाके में नौ मौतें हुई है। वही अप्रैल माह के पहले दिन सिंगारघाट मे बुजुर्ग की मौत भी हो गई।
