अंबागढ़ चौकी । खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ग्राम सिंघाभेड़ी में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जहां समय-समय पर अनेक खेल गतिविधियां संचालित होगी। मिनी स्टेडियम बनने के बाद खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। मिनी स्टेडियम निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की सौगात मिली है। खुज्जी विधायक छन्नाी चंदू साहू की प्रयास व पहल से छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण प्रकोष्ठ से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र को विभीन्ना विकास कार्यों के लिए करोडों की सौगात मिली है। एक वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद कोरोना संक्रमण काल में क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं के विस्तार व विकास के लिए में करोड़ों की स्वीकृति मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है।
खुज्जी विधायक छन्नाी चंदू साहू ने बताया की छग ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त विधायक दलेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री की अनुशंसा व सहमति के बाद खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्ना विकास कार्यो के लिए करोडों की मंजूरी दी है।
0 इन निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछडा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से छुरिया विकासखंण्ड के गा्रम कल्लू बंजारी, बूचाटोला, चांदो, टिपानगढ, खोभा, पडर्रामटोला, जंगलपुर, भोलापुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच-पांच लाख, अंबागढ़ चौकी ब्लाक में विकासखंण्ड मुख्यालय में देवांगन समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख की स्वीकृती मिली है। इसके अलावा छुरिया ब्लाक के हर्राटोला, अछोली, घोटिया, मुचेदंण्ड, चिरचारीकला, करेठी, तुमडीलेवा, लालूटोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चार-चार लाख की मंजूरी मिली है। इसी तरह सीसी सडक निर्माण के लिए छुरिया ब्लाक के नांदियााखुर्द, खुज्जी, आतरगांव, सांगली, फाफामार, गैंदाटोला में पांच-पांचलाख तथा झाडीखैरी में सीसी सड़क के लिए दो लाख 60 हजार तथा गैंदाटोला में नाली निर्माण के लिए पां-पांच लाख व फाफामार में ढाई लाख की स्वीकृति मिली है। अंबागढ चौकी विकासखंण्ड के ग्राम सिंघाभेडी में मिनी स्टेडियम के लिए 10 लाख की मंजूरी मिली है।
