राजनांदगांव ।सप्ताहिक अवकाश, होली की छुट्टी और वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखा के चलते बैंकों में आठ दिन ग्राहकों का काम नहीं होगा। यानी सप्ताहभर ग्राहकों को एटीएम के भरोसे ही रहना पड़ेगा। उपभोक्ता एटीएम से ही लेन-देन कर सकेंगे। इसको लेकर बैंक प्रबंधकों ने शहर के सभी एटीएम मशीनों का मेंटेनेंस पूरा करा लिया है। एटीएम में राशि को लेकर भी व्यवस्था कराई गई है, ताकि त्योहारी सीजन में ग्राहकों को रूपये के लिए भटकना ना पड़े। लीड बैंक मैंनेजर अजय त्रिपाठी ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। किसी तरह की असुविधा ग्राहकों को नहीं होगी।
00 बीच में तीन दिन खुलेंगे बैंक, पर काम नहीं होगा बताया गया कि 29 मार्च से तीन अप्रैल के बीच बैंक तीन दिन जरूर खुलेंगे, लेकिन 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण बैंक में ग्राहकों का काम नहीं होगा। एक अप्रैल को बैंकों में लेखाबंदी होती है। इसके कारण बैंक में छुट्टी रहेगी। दो अप्रैल को गुड फ्राइ-डे की छुट्टी। तीन अप्रैल को बैंक खुलेगा। इसके बाद चार अप्रैल को रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा।
एटीएम में रहेगी व्यवस्था लीड बैंक मैंनेजर अजय त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष और होली पर्व के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। ग्राहकों का काम नहीं होगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम मशीनों का मेंटेनेंस पहले ही पूरा करा लिए हैं। सभी तरह की जांच कर ली गई है, ताकि ग्राहकों को परेशानी ना हो। एटीएम में ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्थ भी कराई गई है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
