डोंगरगढ़ । कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शनिवार को नगर के गोलबाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। कंटेनमेंट जोन के बावजूद दुकानें खुली थी। इसकी जानकारी लगते ही प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। प्रशासन की समझाइश के बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। दुकानें बंद होने के कारण खरीददारी करने पहुंचे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
0 प्रशासन ने दिखाई सख्ती कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर के गोलबाजार, भगतसिंह चौक व बुधवारी पारा को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। लोगों के प्रवेश को देखते हुए इन चौकों में बेरीकेट्स लगाया गया है। ताकि लोग प्रवेश ना कर सकें। मेडिकल, दूध-डेयरी सहित कुछ अन्य दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है। शेष सभी दुकानें प्रशासन के आगामी आदेश तक बंद रहेंगी।
0 होली को लेकर गाइड लाइन जारी सार्वजनिक तौर पर होली मिलन व इससें संबंधित किसी भी तरह के आयोजन नहीं करनें का आदेश जारी हो चुका है। रविवार की रात होने वाले होलिका दहन स्थल में भी अधिकतम पांच लोगों की उपस्थित रहने कहा गया है। वहीं रंगोत्सव को भी घरों तक सीमित रखने का फरमान है। फाग महोत्सव, नगाड़ा व डीजे बजानें की अनुमति होली में नहीं रहेगी। यानी इस बार होली का रंग फीका रहेगा और जनप्रतिनिधियों को भी आम लोगों से दूरी बनाकर रखनें का आव्हान किया गया है। होली मिलन के बहाने आम लोग जनप्रतिनिधियों तक पहुंचते है और भीड़ की स्थिति बनती है। मंदिरों में फिलहाल दर्शन करनें की अनुमति दी गई है। लेकिन नवरात्र पर्व में यह सुविधा भी बंद होने की संभावना है। क्योंकि पर्व के दौरान छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरें राज्यों से दर्शनार्थी पहुंचेंगे। जबकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में सबसे अधिक स्थिति खराब है। इसलिए पर्व के दौरान पिछलें साल की तरह आम लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। हालांकि अभी इस पर प्रशासनिक मुहर नहीं लगी है। लेकिन मार्च में फिर से संक्रमण का ग्राफ बढ़नें के बाद प्रशासन सचेत हो गया है।
संक्रमण से बचाने को बांटे गए मास्क औंधी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासत सख्त हो गया है। लोगों को संक्रमण से बचाने मास्क व सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंधीं मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले, सरपंच कैलाश बाई ठाकुर, कंचनमाला भुआर्य ने ग्रामीणों को मास्क बांटे। वहीं कोरोना गाइड लाइन का गंभीरता से पालन करने की सलाह दी।
