राजनांदगांव । गर्मी शुरू होते ही युवा बेसहारा मवेशियों की सेवा में जुट गए हैं। युवा स्वयं के खर्च में कटौती कर मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ताकि मवेशियों को गर्मी में पानी, चारा के लिए भटकना न पड़े। युवाओं की टीम सुबह शहर के मुख्य मार्ग गुरुनानक चौक, महावीर चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, गुड़ाखू लाइन, कामठी लाइन, भारत माता चौक सहित अन्य चौक-चौराहों में पहुंचकर मवेशियों के लिए चारा डालते हैं।
लाकडाउन से शुरू हुई थी सेवा राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी गो आहार अभियान की प्रथम वार्षिकी मनाई जा रही है। राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्ण लाकडाउन में जब समूचा भारत बंद था। गो माता एवं अन्य पशुओं के लिए भोजन पानी की व्यवस्था पूर्ण रुप से बंद हो चुकी थी। शहर के मुख बेसहारा पशु जों आपने भोजन के लिए शहरवासियों पर आश्रित हैं उनका दाना पानी बंद हो चुका था। भूखे मरने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं था। जिनके लिए 25 मार्च 2020 को यह गो आहार अभियान शुरू की गई। जिसकी प्रथम वार्षिकी मनाई जा रही है।
जिम्मेदारी से निभा रहे दायित्व अभियान प्रमुख एवं जिला सचिव अंशुल कसार ने बताया कि इस वार्षिकी में अब जब वैश्विक महामारी कोरोना पुनः अपना रूप बढ़ा रहा है। 25 मार्च 2021 से गो रक्षकों द्वारा एक बार फ़रि शहर घूम कर गौ वंश को आहार उपलब्ध करा रहे हैं। राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी द्वारा इनके भोजन पानी की व्यवस्था संगठन द्वारा चिन्ह अंकित जगहों पर की जा रही हैं। जिसमें हरा चारा, सब्जियां, करमोता भाजी आदि का वितरण किया जा रहा है। सरकार की गाइडलाइन से यदि लाकडाउन किया जाता है तो गो रक्षक समूचे नगर की गो वंश की आहर सेवा में तत्पर रहेंगे। प्रथम वार्षिकी में प्रदेश अध्यक्ष संतोष टूरहाटे एवं जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के मार्गदर्शन से जिला महामंत्री जैकी सोनकर एवं शहर मंत्री सन्मय श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा गौ आहार वितरण किया जा रहा है।
