Home छत्तीसगढ़ CG : फसल बीमा व सांख्यिकी योजनाओं पर अधिकारियों व कर्मचारियों को...

CG : फसल बीमा व सांख्यिकी योजनाओं पर अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण…

48

नारायणपुर । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं सामान्य फसल कटाई प्रयोग तथा अन्य कृषि सांख्यिकीय योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण जिला स्तर पर 20 अगस्त को आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण देने हेतु उपायुक्त साख्यिकी पी.आर. प्रधान, संगणक सांख्यिकीय मनोज कुमार सिन्हा एवं आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर द्वारा जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैद्धांतिक व 3 से 5 बजे तक व्यवहारिक प्रशिक्षण, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला के मैदान में दिया गया।

उक्त प्रशिक्षण में जिले के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग के समस्त कर्मचारी, उप-संचालक कृषि, उद्यान विभाग, जिला सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, समस्त पटवारी, कृषि विभाग के फसल कटाई प्रयोगकर्ता, तहसील कानूगो, कृषि मजदूरी तथा बाजार भाव प्रतिवेदक पटवारियों ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Previous articleरायपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला, पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन का नया संकल्प
Next article04 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन की सुविधा हुई प्रारंभ