Home छत्तीसगढ़ नहरों के विस्तार के लिए 5.33 करोड़ की राशि स्वीकृत

नहरों के विस्तार के लिए 5.33 करोड़ की राशि स्वीकृत

4
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद लिले की दो सिंचाई योजनाओं की नहरों के विस्तारीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ 33 लाख 09 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-गरियाबंद की सिकासार से कोडार लिंक परियोजना से झलप तक नहर विस्तारीकरण का सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 87 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

इसी तरह से सिकासार जलाशय परियोजना के अंतर्गत कुकुदा पिकअप वियर से निकलने वाली आर.बी.सी. नहर फिंगेश्वर डिस्ट्रीब्यूटरी को महासमुंद जिले के कोडार जलाशय तक विस्तारीकरण कार्य के लिए  02 करोड़ 45 लाख  58 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। 

Previous articleट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान
Next articleमिशन शक्ति अंतर्गत “सखी’ (वन स्टॉप सेन्टर) में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु पात्र आवेदकों के लिए आवेदन आमंत्रित