Home छत्तीसगढ़ अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा प्रकरणों की जाँच के लिए जिला...

अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा प्रकरणों की जाँच के लिए जिला स्तरीय दल गठित

3

अंबिकापुर , विकासखण्ड मैनपाट के ग्राम उरंगा-बरिमा में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा वितरण से संबंधित प्रकाशित समाचार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।


दैनिक समाचार पत्र में मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष जाँच हेतु जिला स्तरीय दल का गठन किया है।

जाँच दल में शामिल अधिकारी
सुनील कुमार नायक, अपर कलेक्टर, सरगुजा अध्यक्ष, अनिल कुमार साहू, खनिज अधिकारी सदस्य, तेजू यादव, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख दृ सदस्य, हूल सिंह, राजस्व निरीक्षक सदस्य,राहुल सिंह, राजस्व निरीक्षक  सदस्य । कलेक्टर ने जाँच दल को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम उरंगा-बरिमा के फसल क्षति मुआवजा प्रकरणों की विस्तृत जाँच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Previous articleसद्भावना स्टेडियम नई लेदरी में युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा
Next articleट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान