Home छत्तीसगढ़ CG : नवापाली एनीकट निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ रूपए से...

CG : नवापाली एनीकट निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ रूपए से अधिक राशि स्वीकृत…

43
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ के अंतर्गत केलो नदी नवापाली एनीकट के निर्माण कार्यों एवं सौंदर्यकरण हेतु 11 करोड़ 2 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र के खरीफ एवं 50 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसलों के लिए सोलर संयंत्र एवं पाईप लाईन के माध्यम से सिंचाई की जाएगी।

योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Previous articleराज्यपाल पटेल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को किया सम्मानित, 25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की
Next articleमध्यप्रदेश की पहली FDR रोड बनेगी भोपाल में, 1100 पेड़ कटने से बचेंगे….जल्द शुरू होगा काम.