अंबागढ़ चौकी । सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलती जा रही है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई होगी, जिसका लाभ गरीब बच्चों को मिलेगा। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के 465 स्मार्ट प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल का लोकार्पण 26 मार्च को होगा। डिजिटल स्कूलों का लोकार्पण कृषि मंत्री रविंद्र चौबे करेंगे। क्षेत्रीय विधायक छन्नाी चंदू साहू की अगुवाई में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकाारी जुटे हुए हैं। इधर रविंद्र चौबे के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में प्रथम दौरे व आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेसजनों में खासा उत्साह है।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्रमुख ग्राम कुर्मदा में 26 मार्च को कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का आगमन हो रहा है। वे छुरिया विकासखंड की 240 प्राथमिक व 102 पूर्व माध्यमिक शाला के स्मार्ट व डिजिटल शाला में बदलने के कार्यक्रम का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा समारोह में मंत्री चौबे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों व किसानों का भी सम्मान करेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कांग्रेसी नेता रणनीति बना रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है।
समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी करेंगे। विशिष्टअ तिथि के रूप में विधायक दलेश्वर साहू, भुनेश्वर बघेल, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामक्षत्री चंद्रवंशी, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, पूर्व विधायक इमरान मेमन, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अलालीराम यादव, जिला पंचायत सदस्य क्रांती भंडारी, युंका नेता निखिल द्विवेदी, जनपद सदस्य देव पन्द्रो, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छुरिया, कुर्मदा व अंबागढ चौकी के अध्यक्ष अब्दुल खान, रितेश जैन एवं अनिल मानिकपुरी, एकनाथ सिन्हा मिथलेष ठाकुर, व सरंपच दिनेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे। कुर्मदा में विधायक साहू ने पार्टी पदाधिकारियो के साथ इस कार्यक्रम के लिए स्थल का चयन किया। तथा कांग्रेसजनों को आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां बांटी। विधायक साहू ने बताया कि समारोह शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया विकासखंड के अंतर्गत 240 प्राथमिक शाला व 102 पूर्व माध्यमिक स्कूल आते हैं। शिक्षा के विकास व वनांचल के विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए बीते छह माह से सामुदायिक सहयोग से ब्लाक की प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं को डिजिटल व स्मार्ट शाला में बदलने का कार्यक्रम चल रहा था। इस मुहिम में विधायक छन्नाी चंदू साहू के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जुटे हुए हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंबागढ़ चौकी ब्लाक में आने वाली 123 शालाएं छह माह पहले ही स्मार्ट शाला में बदल गई हैं। शिक्षक व कृषक सम्मान समारोह में मंत्री चौबे छुरिया ब्लाक के बादराटोला, चांदो व कुर्मदा संकुल के 150 शिक्षकों का सम्मान करेंगे। जबकि इसी समारोह में विधानसभा क्षेत्र के 31 कृषकों व खेती करने वाली महिला समूहों को सम्मनित किया जाएगा।
