राजनांदगांव।ग्राम मोखला (सुरगी) में ग्रामीण विश्वकर्मा राज मिस्त्री ठेकेदार कल्याण समिति सुरगी सोसाइटी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि नारायण प्रसाद साहू, नंद कुमार साहू शिक्षक ,सरपंच प्रतिनिधि परदेशी राम साहू एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना करके किया। तत्पश्चात राजमिस्त्री संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र, आई कार्ड एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। सुरगी सोसायटी के मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, गुमान सिंह ढीमर कोषाध्यक्ष, शिव साहू ग्राम मोखला से देवनाथ निषाद, देवलाल, ग्राम कुम्हालोरी से मनोज साहू, ग्राम मुड़पार से गिरधर साहू ,जय निर्मलकर, सोमनाथ ,राजू लाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेमशंकर निषाद, कामेश्वर निषाद, देव कुमार ,पन्ना लाल निषाद, धन्नालाल एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
