सिंघोला में आमीन माता महिला मंडल समिति, सद्गुरु कबीर नवयुवक मंडल समिति एव समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से तीन दिवसीय सत्संग प्रवचन महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था।सत्संग के लिए महंत प्रेमदास शास्त्री जी पंथ श्री सुदर्शन नाम साहेब रतनपुर को आमंत्रित किया गया था। द्वितीय दिवस भूत पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव जी एवं वर्तमान संसद माननीय संतोष पांडे जी, सरपंच मुकेश साहू जी ने सत्संग का लाभ लिए । विशाल श्रोता समाज को उक्त सत्संग प्रवचन में देख कर अत्यंत मुग्ध होते उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबीर साहेब जी के बताये आदर्श को अपने जीवन मे धारण करने से ही मानव जीवन का कल्याण सम्भव है। आयोजन की व्यवस्था और ग्राम वासियो के इस सहयोग के लिए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिसके लिए वे सदैव हर सम्भव सहयोग करते रहेंगे।
त्रिदिवस समापन के दिवस लोकप्रिय विधायक एवं अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वार्ड प्राधिकरण छ.ग. शासन के अध्यक्ष माननीय दलेश्वर साहू भी सत्संग प्रवचन का लाभ लेने आये । समापन के इस अवसर पर शाहिद भाई, कुलबीर सिंह छाबड़ा जी, जितेंद्र मुदलियार जी, अंगेश्वर देशमुख जी , रोहित चंद्राकर जी, सरपंच मुकेश साहू , रोशन साहू जी, पतिराम साहू जी भी सत्संग का लाभ लिए।

कार्य कर्यक्रम के प्रमुख छनेन्द्र साहू जी एवं सतानंद साहू जी ने सभी अतिथियों को महंत श्री प्रेमदास शास्त्री साहेब जी के हाथो सम्मान प्रतीक भेट किये। माननीय दलेश्वर साहू जी ने मिनिस्टेडियम तक पहुँचने में सड़क नही होने के कारण जो लोगो को दिक्कत हो रही थी उसके लिए सीसी रोड निर्माण के लिए घोषणा भी किये। उन्होंने ग्राम के विकास के लिए हर सम्भव मदद के लिए ग्रामवासियो और समिति को आश्वस्त किये। इस त्रिदिवसीय सत्संग प्रवचन महोसत्व का लाभ प्राप्त करने के जो लोगों का मेला लगा वो सिंघोला के इतिहास में एक यादगार पल के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा।
छनेन्द्र साहू जी ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता एवं सहयोग के लिए सरपंच ग्राम पंचायत सिंघोला ,आमीन माता महिला मंडल समिति , सद्गुरु कबीर नवयुवक मंडल समिति के साथ साथ, राधा स्वामी सत्संग समिति एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग को श्रेय दिया।
