Home छत्तीसगढ़ CG : ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

CG : ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

29

रायपुर । राजधानी रायपुर की टिकरापारा पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान 412 ग्राम हेरोइन(चिट्ठा) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त हेरोइन की कीमत 41 लाख रुपये बताई जा रही है। एक युवक की पहचान पंजाब निवासी और दूसरा युवक राजनांदगांव का रहने वाला है। आरोपियों के नाम लवजीत सिंह उर्फ बंटी, सुवित श्रीवास्तव और अश्वन चंद्रवंशी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रेटा कार भी बरामद किया है। तीनों आरोपी कमल विहार के मकान से काला कारोबार कर रहे थे। वहीं टिकरापारा थाना पुलिस ने दर्ज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Previous articleराजनांदगांव : तालाब में डूबे तीन बच्चे…
Next articleCG : बोलबम के जयघोष से गूंजा भिलाई-चरोदा, कांवड़ियों ने देवबलोदा शिव मंदिर में किया जलाभिषेक…