Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 5 अगस्त को ओमप्रकाश अंकुर की वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी...

राजनांदगांव : 5 अगस्त को ओमप्रकाश अंकुर की वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से

37

राजनांदगांव । साकेत साहित्य परिषद सुरगी, राजनांदगांव के अध्यक्ष , पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा, छुरिया के संयोजक ओमप्रकाश साहू “अंकुर की छत्तीसगढी वार्ता  “आजादी के लड़ई म छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी मन के योगदान ” का प्रसारण  आकाशवाणी रायपुर केंद्र से समन्वित कार्यक्रम ” मोर भुइयां “के अन्तर्गत 5 अगस्त 2025 मंगलवार सुबह 8:30बजे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता प्रोग्राम आफिसर महेन्द्र कुमार साहू है।

ओमप्रकाश साहू शासकीय प्राथमिक शाला भोथीपारकला में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत है। वेअनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा साहित्य सम्मान सहित शिक्षा में नवाचार हेतु वे राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान एवं शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित हो चुके है। आकाशवाणी में वार्ता प्रसारण हेतु अंकुर को साहित्य,कला, संस्कृति,शिक्षक समुदाय, सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Previous articleCG : विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत-कलेक्टर गोपाल वर्मा,
Next articleCG High Court: पालतू मवेशियों को लावारिस छोड़ने पर मालिक पर हुई FIR