Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : रिश्ता तैय न होने पर युवक ने एक्सीटेंट का झासा...

राजनांदगांव : रिश्ता तैय न होने पर युवक ने एक्सीटेंट का झासा देकर 7 लाख की ठगी

27

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ | युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोपी खुद को पीडब्लूडी में इंजीनियर बताकर रिश्ता मांगने युवती से घर गया. रिश्ता तय नहीं होने की स्थिति में आरोपी ने युवती को स्वयं का एक्सीडेंट होने का झांसा देकर 7 लाख 35 हजार रुपए मांगकर धोखाधड़ी की. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने 31 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी जय प्रकाश बघेल पिता राजकुमार निवासी ढनढन थाना तखतपुर जिला बिलसपुर से 2 वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई.

आरोपी खुद को पीडब्लूडी में सिविल इंजीनियर बताकर शादी का रिश्ता लेकर गया. रिश्ता तय नहीं हुआ पर आरोपी संपर्क में बना रहा. इस बीच आरोपी ने कार एक्सीडेंट का झांसा देकर 7 लाख 35 हजार रुपए मांग लिए और बाद में वापस नहीं किए. पुलिस आरोपी जय प्रकाश बघेल को गिरफ्तार कर लिया है.

Previous articleCG : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संपूर्णता अभियान के तहत तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का किया शुभारंभ
Next articleCG : विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत-कलेक्टर गोपाल वर्मा,